एक ओर आग तो दूसरी तरफ निर्माण कार्य उजाड़ रहे जंगल पार्क परिक्षेत्र सोनहत के जिम्मेदार..

गुरु घासीदास राष्ट्रीय उद्यान के सोनहत पार्क परिक्षेत्र में बीते दिनों आग की चपेट में आने से बड़ी संख्या में पेड़ जलकर नष्ट हो गए। गुरु घासीदास राष्ट्रीय उद्यान के सोनहत पार्क परिक्षेत्र के मझगवां सर्किल में दो दिन पूर्व लगी आग ने पूरे जंगल मे तबाही मचा दी । कई हरे भरे और सूखे पेड़ जल कर खाक हो गए।  वहीं, छोटे पौधे नष्ट हो गए। बता दें की पार्क क्षेत्र में पेड़-पौधों सहित जंगली जानवरों को बचाने व संरक्षित करने के लिए सरकार लाखों रुपए खर्च कर रही है, लेकिन इसका सकारात्मक परिणाम देखने को नहीं मिल रहा है। वनों को आग से बचाने के लिए भारी भरकम बजट और स्टाफ होने के बाद भी जंगलों को आग से बचा पाने में कही न कही कप्तान साहब की प्लानिंग फैल होती दिखाई दे रही है। जिसका खामियाजा खाक में मिल जा रहा है। दूसरी ओर पार्क परिक्षेत्र में जंगली जानवरों के प्यास बुझाने के लिए कई निर्माण कार्य प्रगति पर है। निर्माण कार्य से मलाई निकालने के लिए पेड़ो को काट कर छन्नी बनाई जा रही रक्षक ही भक्षक बन बैठे है। सूत्र बताते है कि जंगल की सामग्री का उपयोग कर भारी भरकम बिल व्हाउचर तैयार कर शासन की राशि का बड़े आराम बंदर बांट किया जाता है। जंगल में लगी आग तो बुझाने में कोई दिलचस्पी नही दिखा रहे जिम्मेदार निर्माण कार्यो के लिए दूसरे जिले से आए मिस्त्री लेबर के लिए शासकीय वाहन से ढोये जा रहे रजाई और गद्दे। लेबर मिस्त्री के सेवादार बन बैठे है डिप्टी रेंजर । 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button