झुन झुने की शोर ने दिया कोरिया वासियों के दिल पर चोट मुख्यमंत्री का प्रवास और बड़ी घोषणा गायब :- अविनाश पाठक

मुख्यमंत्री आए, उम्मीदें जगी… पर बड़ी घोषणा उड़ी- अविनाश पाठक
घोषणाओं का शोर, बड़ी सौगात गायब — कांग्रेस का तीखा प्रहार
कोरिया। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के कोरिया दौरे के बाद जिला कांग्रेस प्रवक्ता अविनाश पाठक ने सरकार पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के आगमन से जिले में शुरू से ही यह माहौल था कि इस बार कोरिया को बड़ी और ऐतिहासिक सौगात मिलेगी, लेकिन दौरा खत्म होते-होते सारी उम्मीदें धरी की धरी रह गईं।
कांग्रेस प्रवक्ता अविनाश पाठक ने आरोप लगाया कि जनता को उम्मीद थी कि कोरिया को संभाग बनाने की घोषणा होगी, मेडिकल कॉलेज और लॉ कॉलेज की स्वीकृति मिलेगी तथा प्रमुख सड़कों के चौड़ीकरण का ऐलान होगा। लेकिन “मोदी गारंटी” के नाम पर केवल सड़कों की घोषणा कर मुख्यमंत्री वापस लौट गए।
उन्होंने कहा कि जिन वादों और सपनों के आधार पर भाजपा ने जनता से वोट मांगे थे, आज वही मुद्दे अधूरे नजर आ रहे हैं। इससे कोरिया की जनता स्वयं को ठगा हुआ महसूस कर रही है।
वनांचल क्षेत्र सोनहत का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि वहां भी किसी बड़ी योजना या सौगात की घोषणा नहीं की गई, जिससे ग्रामीणों में निराशा है।
कांग्रेस ने उम्मीद जताई कि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के कार्यकाल में स्वीकृत योजनाएं—जैसे वनांचल ग्रामों में विद्युतीकरण, धान खरीदी केंद्रों का गठन, रामगढ़ से कोटडोल सड़क निर्माण सहित अन्य अधूरे विकास कार्य—जो फंड की कमी से अटके हैं, उन्हें शीघ्र पूर्ण किया जाए।
प्रवक्ता ने कहा कि कोरिया जिले को केवल घोषणाओं नहीं, बल्कि ठोस और बड़े फैसलों की जरूरत है, ताकि जनता की उम्मीदों को पूरा किया जा सके।




