बच्चे देश और प्रदेश का भविष्य हैं। वे पढ़-लिखकर आत्मनिर्भर बनेंगे तो भारत भी आत्मनिर्भर बनेगा :- भाजपा मंडल अध्यक्ष राजाराम राजवाड़े..

सोनहत विकासखंड के शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल घुघरा में शाला प्रवेश उत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा मंडल अध्यक्ष राजाराम राजवाड़े उपस्थित रहे। अन्य अतिथियों में मनोज साहू, रमेश तिवारी, कृष्ण कुमार राजवाड़े, उपसरपंच भजन राजवाड़े, रिकु राजवाड़े, अरविंद राजवाड़े, संजय मानिकपुरी सहित गणमान्य नागरिक शामिल हुए।

अतिथियों ने नवप्रवेशी छात्र-छात्राओं का तिलक लगाकर स्वागत किया तथा उन्हें निःशुल्क पुस्तकें वितरित कर शिक्षा के प्रति प्रेरित किया।
अपने संबोधन में राजाराम राजवाड़े ने कहा कि बच्चे देश और प्रदेश का भविष्य हैं। वे पढ़-लिखकर आत्मनिर्भर बनेंगे तो भारत भी आत्मनिर्भर बनेगा। प्रधानमंत्री का सपना है कि 2047 तक भारत विकसित राष्ट्र बने। शिक्षक केवल ड्यूटी नहीं निभाएं, बल्कि अभिभावक की तरह पढ़ाएं, जिससे बच्चे विचारवान और शिक्षित बनेंगे।
मनोज साहू ने कहा कि जीवन की अनिवार्य आवश्यकताओं में शिक्षा सर्वोपरि है। अपने सपनों को साकार करने के लिए दृढ़ संकल्पित होकर कार्य करें।
कृष्ण कुमार राजवाड़े ने कहा, पहले कहा जाता था पढ़ोगे-लिखोगे बनोगे नवाब खेलोगे-कूदोगे तो होगे खराब लेकिन आज की पीढ़ी दोनों क्षेत्रों में सफलता प्राप्त कर रही है। पूरे समर्पण से पढ़ाई करें और अपने लक्ष्य को साधें।
कार्यक्रम में प्राचार्य अजय कुमार ठाकुर, प्रधान पाठक शिव भजन सिंह, शैक्षणिक समन्वयक कृष्णा राजवाड़े सहित समस्त शिक्षक- शिक्षिकाएं व विद्यार्थी उपस्थित रहे।
अंत में अतिथियों ने सभी को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।




