बर्दास्त से बाहर हुआ कंप्यूटर ऑपरेटर रोजगार सहायक संघ ने कोरिया कलेक्टर से हटाने की मांग.

कोरिया जिले के सोनहत जनपद पंचायत कार्यालय में फिर से लेन देन की बात सामने आई है। सीईओ बदले पर कार्यालय स्टाफ का रवैया नही इस बार प्रधानमंत्री आवास निर्माण कार्यालय के ऑपरेटर पर हितग्राहियों से साँठ गांठ और लेन देन कर नियम विरुद्ध लाभ पहुचाने का आरोप है। आवास निर्माण से सम्बंधित रोजगार सहायकों से भी ऑपरेटर द्वारा अवैध उगाही की बात सामने आ रही है। रुपए बिना प्रधानमंत्री आवास का कार्यालय स्तर से कोई काम नही होता बैठे ऑपरेटर पर गंभीर आरोप लगाते हुए सोनहत विकासखण्ड में पदस्थ रोजगार सहायकों ने इसका कड़ा विरोध जताते हुए ऑपरेटर को सामूहिक तौर से हटाने की मांग कोरिया कलेक्टर के समक्ष रखी है। रोजगार सहायकों का कहना है कि प्रधानमंत्री आवास निर्माण कार्यो संबंधी ऑपरेटर से चर्चा की जाती है तो भड़क जाते है रुपयों की मांग करते है। साँथ में धमकी भी दी जाती है कि तुम रोजगार सहायक मेरा कुछ नही बिगाड़ सकते जिसके पास जाना है जाओ। रोजगार सहायकों ने बताया कि होल्ड खोलवना है तो पैसे लाओ,रजिस्ट्रेसन करना है तो पैसा लाओ संबंधित हर काम के लिए रुपयों की मांग की जाती है। कई आवास ऐसे है जिसका निर्माण कार्य अधूरा है उस हितग्राहियों से ऑपरेटर द्वारा 1 से 2 हजार रु लेकर अग्रिम क़िस्त जारी कर दी जाती है जो हमारे लिए सिरदर्द बन जाता है हितग्राही आवास पूर्ण कराने में कोई रुचि नही दिखाते और हमारी बात भी नही सुनते ऐसे में बड़ी कठिन परिस्थियों का सामना करना पड़ रहा है। रोजगार सहायक संघ ने कोरिया कलेक्टर से ऑपरेटर को हटाने की मांग की है । नही हटाये जाने पर वे प्रधानमंत्री आवास निर्माण कार्य मे काम नही करने की बात कही है। देखना होगा मामले पर अब आगे क्या कार्यवाही होती है।




