मनरेगा बचाओ एवं धान खरीदी का समय बढ़ाओ अभियान क़ो लेकर कांग्रेस उतरी सडक पर

सोनहत/कोरिया
छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर आज ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सोनहत के तत्वावधान में मनरेगा बचाओ अभियान, किसानों की धान खरीदी का समय बढ़ाने तथा प्रदेश की भाजपा सरकार द्वारा किसानों और मजदूरों के साथ किए जा रहे कथित अन्याय के विरोध में धरना प्रदर्शन, चक्का जाम एवं आमसभा का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम महादेव चौक, सोनहत में भारी जनसमर्थन के साथ शांतिपूर्ण एवं सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।

इस आंदोलन में पूर्व विधायक गुलाब कमरों कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, किसान साथियों और बड़ी संख्या में आमजन के साथ शामिल हुए। प्रदर्शन के दौरान केंद्र और राज्य की भाजपा सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की गई तथा किसानों-मजदूरों के अधिकारों की आवाज बुलंद की गई।
कार्यक्रम के माध्यम से कांग्रेस नेताओं ने सरकार को स्पष्ट संदेश दिया कि मनरेगा, धान खरीदी और ग्रामीण रोजगार जैसे मुद्दों पर किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। धरना-प्रदर्शन के पश्चात कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल द्वारा अनुविभागीय अधिकारी राजस्व (एसडीएम) के नाम ज्ञापन सौंपकर मांगों से अवगत कराया गया।

जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष पुष्पेंद्र रजवाड़े ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार मजदूरों के अधिकारों को लगातार छीन रही है। मनरेगा जैसी योजना, जिससे ग्रामीणों को रोजगार और आत्मनिर्भरता मिली, उसे बंद करने की साजिश रची जा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार ग्रामीण विकास को सहन नहीं कर पा रही है। साथ ही किसानों की धान खरीदी नहीं कर अन्नदाताओं को परेशान किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि “डबल इंजन की सरकार को किसान ही सीज करेंगे।”

सांसद प्रतिनिधि अविनाश पाठक ने कहा कि मनरेगा योजना को पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह और कांग्रेस नेतृत्व ने ग्रामीण मजदूरों के हित में लागू किया था। कांग्रेस मनरेगा मजदूरों के अधिकारों के लिए लगातार संघर्ष करती रहेगी।

जिला पंचायत सदस्य और ब्लॉक अध्यक्ष सोनहत सुरेश सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार छत्तीसगढ़ में 40 प्रतिशत हिस्सेदारी की बात कर रही है, लेकिन राज्य की भाजपा सरकार यह राशि कहां से लाएगी, यह स्पष्ट नहीं है। उन्होंने कहा कि मनरेगा और रोजगार गारंटी जैसी योजनाएं गरीबों और मजदूरों के लिए जीवनरेखा थीं, जिन्हें बंद कर सरकार ग्रामीणों के साथ अन्याय कर रही है।

कार्यक्रम में उपस्थित कांग्रेस पदाधिकारियों ने संयुक्त रूप से कहा कि मनरेगा को बंद करने की साजिश, धान खरीदी का समय बढ़ाने, किसानों-मजदूरों के साथ हो रहे अन्याय और अन्य ज्वलंत समस्याओं के त्वरित समाधान की मांग की जा रही है। नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि मांगें पूरी नहीं हुईं तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

पूर्व विधायक गुलाब कमरों ने कहा कि किसानों के टोकन अभी तक नहीं कटे हैं और एक दिन शेष है कल से धान खरीदी बंद की जा रही है, जिसका कांग्रेस कड़ा विरोध करती है। उन्होंने धान खरीदी की अवधि बढ़ाने की मांग करते हुए कहा कि कांग्रेस किसानों, मजदूरों और आम जनता के हक की लड़ाई सड़क से सदन तक पूरी मजबूती के साथ जारी रखेगी।

धरना प्रदर्शन में मुख्य रूप से ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सुरेश सिंह , अविनाश पाठक, कृष्णा रजवाड़े , कमल कांत जनपद सदस्य, कन्हैया जायसवाल, ज्योत्सना रजवाड़े, तीरथ सिंह,युवा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष प्रकाश चंद्र साहू वीरेंद्र साहू शिवरतन चिकनजोरी, लालमन राजवाड़े अनिल राजवाड़े भारत लाल राजवाड़े बाबू लाल राजवड़े, सन्तोष यादव,
रुद्र साहू, सहित कांग्रेस पार्टी के साथी और जनता भरी संख्या में उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button