विधायक रेणुका सिंह की मन की बात पत्रकारों से सीधा संवाद..

भरतपुर–सोनहत विधानसभा क्षेत्र की विधायक रेणुका सिंह ने कटगोड़ी–आनंदपुर नर्सरी में क्षेत्रीय पत्रकारों से पहली बार विस्तृत और औपचारिक संवाद किया। इतिहास में पहली बार इस प्रकार क़ा मौका आया ज़ब भरतपुर सोनहत विधानसभा क्षेत्र के विधायक ने पत्रकारो से सीधा संवाद किया इस अवसर पर विधायक ने 9 फरवरी से प्रारंभ हो रही शिव महापुराण कथा में सहभागिता के लिए पत्रकारों सहित क्षेत्रवासियों को आमंत्रित किया।
लगभग दो घंटे तक चले इस संवाद कार्यक्रम में विधायक रेणुका सिंह ने अपने मन की बात खुलकर साझा की और क्षेत्र के समग्र विकास को लेकर अपनी मंशा, प्राथमिकताओं और भविष्य की योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि भरतपुर–सोनहत क्षेत्र का विकास उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसके लिए सकारात्मक सुझावों का स्वागत किया जाएगा।

कार्यक्रम की विशेष बात यह रही कि विधायक ने पत्रकारों से राय–सुमारी की और क्षेत्र से जुड़े जमीनी मुद्दों पर उनके विचार गंभीरता से सुने। पत्रकारों ने सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा, रोजगार, मूलभूत सुविधाओं सहित कई अहम विषयों पर तर्कसंगत सुझाव रखे, जिन्हें विधायक ने सहजता से स्वीकार करते हुए संबंधित दिशा में पहल करने का भरोसा दिलाया।
संवाद के दौरान पत्रकारों ने पत्रकार सुरक्षा कानून लागू किए जाने की मांग प्रमुखता से उठाई। इस विषय पर विधायक रेणुका सिंह ने गंभीरता दिखाते हुए पत्रकारों से विस्तृत चर्चा की और उचित मंच पर इस मांग को उठाने का आश्वासन दिया।
करीब दो घंटे तक चले विचार–विमर्श के दौरान विधायक और पत्रकारों के बीच आपसी विश्वास और संवाद की सकारात्मक तस्वीर देखने को मिली। पत्रकारों ने क्षेत्रीय विधायक को अपने बीच पाकर प्रसन्नता व्यक्त की और स्थानीय समस्याओं के समाधान को लेकर एक नई विश्वास की किरण नजर आई।
कुल मिलाकर यह कार्यक्रम जनप्रतिनिधि और मीडिया के बीच बेहतर समन्वय की दिशा में एक अहम पहल माना जा रहा है, जिससे आने वाले समय में भरतपुर–सोनहत क्षेत्र के विकास को नई गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button