सस्ती सामग्री का खेल, घटिया निर्माण का हाल बेहाल, SLWM सेंटर की छत उड़ी, उजागर हुआ..

जिला कोरिया के सोनहत जनपद अंतर्गत ग्राम पंचायत रावत सरई के बेलार्ड में लाखों की लागत से बनवाया गया समूह के आजीविका कार्यकलाप हेतु SLWM सेंटर सालों से बदहाल स्थिति में पड़ा हुआ है।
सेंटर की छत पूरी तरह उड़ चुकी है और भवन की दीवारों पर सीलन, प्लास्टर उखड़ने जैसे हालात बन चुकी है। बारिस का दौर भी जारी है। ऐसे में शासन के रुपए बह कर मिट्टी में घुल जाने की संभावनाएं बढ़ गई है।
शासन की योजनाओं में सरपंच-सचिव की लापरवाही और निर्माण में सस्ती सामग्री के उपयोग की पोल खोल रहे हैं।
स्वच्छता और आजीविका मिशन के नाम पर लाखों रुपए खर्च कर दीए गए पर स्थिति देख अब यह सेंटर घास- झाड़ियों से घिरा खंडहर बन गया है।
प्रशासनिक जिम्मेदारों ने आज तक इसका निरीक्षण तक नहीं किया। ग्रामीणों ने मांग की है कि दोषी सरपंच, सचिव, तकनीकी सहायक और निर्माण एजेंसी पर कार्यवाही की जाए, ताकि भविष्य में ऐसी खुली लूट दोबारा ना हो।




