9वी 11वी के परीक्षा परिणाम घोषित,मुख्य अतिथि उप सरपंच राजेश गुप्ता ने विद्यार्थियों के सुनहरे भविष्य की दी शुभकामनाएं..   

कोरिया जिले के सोनहत मुख्यालय स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के कक्षा 9वी एवं 12वी सत्र 2024 – 25 के परीक्षा परिणाम 30 अप्रैल दिन बुधवार को घोषित किया गया । कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बतौर सोनहत ग्राम पंचायत के उप सरपंच राजेश गुप्ता ,विशिष्ट अतिथि पंच नीता राकेश तिवारी,रश्मि मिश्रा, लव प्रताप सिंह सामिल हुए । वही कार्यक्रम का संचालन संस्था के प्रिंसिपल देवदत्त सिंह,स्वेता शर्मा के द्वारा किया गया । इस दौरान संस्था में पदस्थ कई अध्यापक,अध्यापिका भी मौजूद रहे । कार्यक्रम के दौरान जन प्रतिनिधियों ने इस सत्र के आए हुए परिणाम को सराहते हुए स्कूल में  प्रथम  द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को प्रोत्साहन राशि के रूप में 11 सौ,7 सौ,5 सौ रुपए प्रदान किये गए । वही मंच से विद्यार्थियों को जनप्रतिनिधियों ने मोटिवेट करते हुए उज्जवल और कल का सुनहरा भविष्य गढ़ने की शुभकामनाएं अर्पित की विद्यार्थी भी अपने बीच जन प्रतिनिधियों को पा कर काफी उत्साहित नजर आए । 
कक्षा 11 वी में रागिनी गुप्ता ने 78.8℅ प्राप्त करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया प्रिया साहू 69℅ लेकर द्वितीय स्थान पर रही वही साक्षी प्रजापति ने 65%  प्राप्त कर तीसरे स्थान पर रही।
बात करें कक्षा 9वी की तो आयुष सिंह 64.5℅ प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया ,श्रावण कुमार ने 61.7 % प्राप्त कर द्वितीय स्थान पर रहे वही मनीष कुमार ने 60.5% से तीसरे स्थान प्राप्त किया।

Related Articles

Back to top button