घर घर पंहुचा आमंत्रण, शिव भक्तों ने खूब बहाया पसीना कल भव्य कांवड़ यात्रा और जलाभिषेक..

सोनहत कोरिया सावन के चतुर्थ सोमवार, 4 जुलाई को महादेव मंदिर सोनहत में कांवर यात्रा का आयोजन किया जाएगा। इस विशेष अवसर पर श्रद्धालु हसदेव नदी के उद्गम स्थल मेंड्राकला से जल उठाकर महादेव मंदिर में जल अभिषेक करेंगे।

इस यात्रा में पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री एवं वर्तमान भरतपुर सोनहत विधायक रेणुका सिंह भी उपस्थित रहेंगी। इस यात्रा के दौरान विभिन्न झांकियां सजाई जाएंगी, जो भक्तों को आकर्षित करेंगी। इसके साथ ही, विशाल भंडारे का आयोजन भी किया जाएगा, जिसमें श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया जाएगा। यह आयोजन स्थानीय समुदाय के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर है, जहां लोग एकत्रित होकर अपने धार्मिक कर्तव्यों का पालन करते हैं और एक-दूसरे के साथ मिलकर आनंदित होते हैं।

आयोजको द्वारा अपील की गई है कि भारी संख्या में शिव भक्त इस कांवड़ यात्रा में शामिल होकर धार्मिक कार्यक्रम को सफल बनायें और भगवान भोले का दर्शन प्राप्त कर शुभाशीष प्राप्त करें।

Related Articles

Back to top button