बाढ़ से पुलिया पंखी का मिट्टी बहा आवागमन अवरुद्ध बच्चों की पढ़ाई पर भी संकट..

सोनहत(कोरिया) बीती रात बीहड़ वनांचल क्षेत्र ग्राम सेमरिया के पटेल पारा मार्ग पर स्थित नदी फुलझर में तेज बहाव के कारण पुल के बगल की मिट्टी पूरी तरह बह गई। इस घटना से पटेल पारा मार्ग से रामगढ़ जाने वाला रास्ता अवरुद्ध हो गया है, जिससे ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
ग्रामीणों ने बताया कि नदी ने अपना रास्ता बदल लिया है, जिससे पुल के बगल से बहाव शुरू हो गया है। स्थिति ऐसी बन गई है कि बारिश के दौरान यदि बाढ़ आती है तो बच्चों का स्कूल जाना पूरी तरह से बंद हो जाएगा। वही पैदल नदी में उतर कर पार करके ही आवा गमन संभव है। जो जान जोखिम भरा साबित हो सकता है।
ग्राम सेमरिया निवासी शिव कुमार पटेल का कहना है कि उनका 6 किलो का धान बीड़ा, जो नदी किनारे लगा हुआ था, वह भी तेज बहाव में बह गया। बाढ़ का कहर एक किसान पर भी टूटा जिससे इस साल की खेती मुश्किल भरा हो गया है।
ग्रामीणों ने प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराते हुए कहा है कि यदि जल्द मरम्मत कार्य नहीं हुआ तो बड़ी दुर्घटना की आशंका है।
यह जानकारी अवध यादव, ग्राम सेमरिया द्वारा दी गई है। ग्रामीणों ने मांग की है कि प्रशासन तत्काल मौके का निरीक्षण कर पुल के बगल की मिट्टी की भराई कराए ताकि स्कूल जाने वाले बच्चों समेत आमजन को राहत मिल सके।




