ड्यूटी के दौरान वन विभाग के दरोगा पेड़ की छांव में पी रहे दारू,ग्रामीणों ने बनाया वीडियो तो भाग खड़े हुए दरोगा..

कोरिया वन मंडल में भ्रष्टाचार का बोल बाला है इस लिए मदमस्त रहते है सिपाही कार्यवाही का कोई खौफ़ नही अब जो तस्वीर सामने आई है वो विभाग के वर्दी में दाग लगाती हुई है ।

कोरिया वन मंडल के देवगढ़ वन परिक्षेत्र के निग्नोहर हर्राडीह के दरोगा ड्यूटी के दौरान वर्दी में ही पेड़ की छांव में महुआ शराब का सेवन करते कैमरे में कैद हो गए । अब वीडियो वाइरल है। ग्रामीणों का आरोप है कि ये दोनों दरोगा ड्यूटी के दौरान महुआ शराब का सेवन कर रहे थे तभी कुछ युवा ग्रामीण मोबाइल का कैमरा ताने इनके बैठकी में जा धमके और पूरा दृश्य कैमरे में कैद हो गया कैमरा देख दोनों दरोगा भाग खड़े हुए एक युवक महुवा शराब से भरी बोतल को सूंघ कर वीडियो में चिल्लता हुआ नजर आ रहा है। कि महुआ शराब पी रहे हो । दोनों दरोगा मुह बंद कर कार्य स्थल की ओर चलते बने कैमरा ताने युवा ग्रामीण भी उन्हें खेदता रहा पर चुप्पी दोनों दरोगा ने नही तोड़ी इसका मतलब साफ है ग्रामीण युवा के इस कृत्य का विरोध दोनों दरोगा ने नही किया मतलब वर्दी पहन कर दारू ही पी रहे थे । मामले की ओर तहकीकात की गई तो पता चला कि देवगढ़ वन परिक्षेत्र अंतर्गत निग्नोहर बीट के एस एस खान और हर्राडीह के दरोगा कुजूर थे । सफाई के लिए हमने दोनों को फोन लगाया वाट्सअप msg किया लेकिन मानो दोनों को सांप सूंघ गया हो कोई रिप्लाई नही आया । अब उच्य अधिकारी क्या एक्शन लेते है देखने वाली बात होगी ।

Related Articles

Back to top button