राजस्व निरीक्षक संघ कोरिया के जिला अध्यक्ष बने प्रकाश नारायण दुबे

विगत दिवस सर्किट हाउस बैकुंठपुर में राजस्व निरीक्षक संघ कोरिया के जिला अध्यक्ष पद का निर्वाचन सम्पन्न हुआ। निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान सर्वसम्मति से प्रकाश नारायण दुबे को राजस्व निरीक्षक संघ का जिला अध्यक्ष मनोनीत किया गया।
मनोनयन कार्यक्रम में जिले के समस्त राजस्व निरीक्षक उपस्थित रहे। जिला अध्यक्ष बनने के पश्चात प्रकाश नारायण दुबे ने कहा कि जिले में पदस्थ राजस्व निरीक्षकगणों की विभिन्न समस्याओं को लेकर वे शीघ्र ही उच्च अधिकारियों से मुलाकात कर समाधान का प्रयास करेंगे। उन्होंने संगठन को और अधिक मजबूत बनाते हुए कर्मचारियों के हित में निरंतर कार्य करने का आश्वासन दिया।
प्रकाश नारायण दुबे के जिला अध्यक्ष चुने जाने पर जिले के सभी राजस्व निरीक्षकों में हर्ष और उत्साह का माहौल देखने को मिला।




