विश्व आदिवासी दिवस पर मानस भवन बैकुंठपुर में होंगे भव्य कार्यक्रम..

बैकुंठपुर/कोरिया :: विश्व के विभिन्न देशों में निवास रत जनजातीय समाज अपनी उपेक्षा, गरीबी, शिक्षा, स्वास्थ्य सुविधाओं का अभाव, बेरोजगारी और बंधुआ मजदूर जैसे समस्याओं से ग्रसित है। इसके निराकरण हेतु विश्व का ध्यान आकर्षण के लिए वर्ष 1994 में संयुक्त राष्ट्र संघ के महासभा द्वारा प्रतिवर्ष 9 अगस्त को विश्व आदिवासी दिवस मनाने के फैसला लिया। देश के आदिवासियों का सर्वांगीण विकास के लिए भारतीय संविधान में कई प्रावधान है,किंतु छत्तीसगढ़ बनने के पश्चात जनजातीय समाज अपने मूल संवैधानिक अधिकारों के लिए निरंतर संघर्ष करते आ रहा है। सर्व आदिवासी समाज को अपने जल जंगल जमीन, शोषण अत्याचार,भेदभाव,विरासत, संस्कृति, आर्थिक असंतुलन हेतु आज संगठित होकर एक साथ लड़ाई लड़ने की आवश्यकता है तथा बिखरे हुए सर्व आदिवासी समाज को एक मंच पर लाना, संगठन की शक्ति को पहचाना, अपनी संस्कृति, भाषा, परंपरा, जीवन शैली को सुरक्षित करना,अपने हक अधिकार की लड़ाई लड़ने समाज में जन जागरूकता लाना, सर्व आदिवासी समाज का प्रमुख उद्देश्य है। सर्व आदिवासी समाज ने 9 अगस्त को मानस भवन में विभिन्न कार्यक्रम का आयोजन किया है। इस अवसर पर कार्यक्रम प्रातः 10 बजे मिनी स्टेडियम रामानुज प्रताप हायर सेकेंडरी स्कूल बैकुंठपुर से प्रारंभ होगा। उक्त स्थल पर विधि विधान के अनुसार प्रकृति की पूजा होगी तथा रैली निकाली जाएगी। रैली घड़ी चौक होते हुए मानस भवन पहुँच कर सभा में परिवर्तित होंगी। सर्व आदिवासी समाज जिला कोरिया के अध्यक्ष श्री विजय सिंह ठाकुर ने जिले के सभी सगा जनों को आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित होने की अपील की है।




