बांस वाटिका में बांस के अवैध कटाई जोरो पर,वन विभाग के जिम्मेदारों पर मौन स्वीकृति का आरोप..

कोरिया वन मण्डल अंतर्गत बैकुंठपुर वन परिक्षेत्र के केतकीझरिया बांस वाटिका से चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां वन विभाग द्वारा वर्षों से संजोकर लगाए गए बांस अब चोरी-छिपे बेचे जा रहे हैं। अवैध कटाई धड़ल्ले से जारी है। वही ग्रामीणों का आरोप है कि विभाग की मिलीभगत से ही बांसों की अवैध कटाई और बिक्री हो रही है।

जानकारी के अनुसार, लाखों करोडो रुपये की लागत से तैयार की गई इस बांस वाटिका का उद्देश्य था कि स्थानीय लोगों को रोजगार और आजीविका का साधन मिल सके। लेकिन अब स्थिति यह है कि रातों-रात बांस गायब हो रहे हैं और सुबह खाली जगह दिखाई देती है।

ग्रामीणों का कहना है कि यदि यही हालात रहे तो आने वाले समय में पूरी बांस वाटिका ही खत्म हो जाएगी। वहीं तैनात चौकीदार ने कहा कि रात में काट लें जाते हैं तो हम क्या कर सकते हैं। हमारी ड्यूटी दिन की है। मामले पर वन विभाग अपनी न कामयाबियों को छुपाने का कसरत कर रहे हैं।

स्थानीय लोगों ने मांग की है कि मामले की उच्चस्तरीय जांच हो और बांस चोरी में शामिल लोगों पर कड़ी कार्रवाई की जाए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button