कलेक्टर के आदेशों की खुली अवहेलना करते सोनहत के वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी मुख्यालय से 30 किलोमीटर दूर निवास..

कलेक्टर के आदेशों की खुली अवहेलना,सोनहत के कृषि विकास अधिकारी मुख्यालय छोड़ 30 किलोमीटर दूर से कर रहे ड्यूटी—किसान बेहाल
कोरिया जिले के सोनहत विकासखंड में प्रशासनिक अनुशासन की खुली धज्जियां उड़ती नजर आ रही हैं। कलेक्टर द्वारा सभी अधिकारी-कर्मचारियों को मुख्यालय में निवासरत रहने के सख्त निर्देश दिए गए हैं, बावजूद इसके कृषि विकास अधिकारी मुख्यालय से लगभग 30 किलोमीटर दूर से आना-जाना कर रहे हैं।
तहकीकात में आज दोपहर 12 बजे दिन गुरुवार 31 जुलाई 2025 तक भी अधिकारी कार्यालय नहीं पहुंचे थे। वहीं कार्यालय के स्टाफ को भी यह जानकारी नहीं थी कि अधिकारी कब आएंगे। इससे यह स्पष्ट होता है कि न तो कार्य में गंभीरता है और न ही किसानों की समस्याओं के समाधान को प्राथमिकता दी जा रही है।
किसान इस लापरवाही से खासे नाराज हैं। खेतों से जुड़ी समस्याओं और सरकारी योजनाओं के लाभ के लिए भटकते किसान जब कार्यालय पहुंचते हैं, तब वहां उन्हें निराशा ही हाथ लगती है।
अब देखना होगा कि जिला प्रशासन इस उदासीनता पर क्या कार्रवाई करता है, क्योंकि सवाल केवल अनुपस्थित रहने का नहीं बल्कि कलेक्टर के आदेशों की अनदेखी का भी है।




