4 सूत्रीय मांगों को लेकर ज्ञापन रैली संपन्न,जानिए क्या है मांग..

प्रदेश छत्तीसगढ़ सहकारी समिति कर्मचारी महासंघ रायपुर पंजीयन क्रमांक 6685 एवं छत्तीसगढ़ समर्थन मूल्य धान खरीदी संविदा ऑपरेटर महासंघ रायपुर दोनों के संयुक्त तत्वाधान में चार सूत्री मांगों को लेकर 24 अक्टूबर को समय 11:00 बजे मंडी प्रांगण छिंदडाड बैकुंठपुर में धरना प्रदर्शन एवं ज्ञापन रैली निकालकर छत्तीसगढ के मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर कोरिया के लिए तहसीलदार बैकुंठपुर को ज्ञापन सौंपा गया। इसमें कोरिया जिले के समस्त 16 समितियों के नियमित एवं दैनिक कर्मचारी एक दिवसीय सामूहिक अवकाश लेकर आंदोलन में शामिल रहे। जिससे छत्तीसगढ़ शासन के द्वारा संचालित समितियों के कार्य जैसे नए किसान पंजीयन, एग्रीस्टेक पंजीयन, कैरी फारवर्ड आदि कार्य बाधित रहें। उक्त ज्ञापन अनुसार सहकारी समिति कर्मचारियों की बिंदुवार मांग है 1–समर्थन मूल्य धान खरीदी वर्ष 23- 24 ,24 -25 में हुए धान सुखत सहित वर्ष 24 -25 शुन्य शाटैज प्रोत्साहन देते हुए धान खरीदी में सुखद का प्रावधान किया जाए ।।
दुसरा माग– समर्थन मूल्य धान खरीदी में आउटसोर्सिंग भर्ती प्रक्रिया को तत्काल बंद करते हुए पूर्व में कार्यरत कर्मचारियों को यथावत रख विभाग तय कर नियमित किया जाए ।।
तीसरा मांग –मध्य प्रदेश सरकार के भांति तीन-तीन लाख रुपया छत्तीसगढ़ सरकार भी प्रदेश के 2058 सहकारी समितियों को प्रतिवर्ष प्रबंधकीय अनुदान राशि प्रदान करते हुए समिति के विक्रेताओं को भी मध्य प्रदेश सरकार के भांती तीन ₹3000 प्रति माह छत्तीसगढ़ शासन द्वारा दी जाए ।।
चौथा मांग– सेवा नियम 2018 श्री कांडे अध्यक्षता कमेटी की रिपोर्ट संशोधन कर लागू करते हुए बैंक के सभी विभिन्न पदों पर विभागीय भर्ती 50% किया जाए । लंबीत जायज़ मांगों को लेकर विगत वर्ष नवंबर 2024 में आंदोलन किया गया था । माननीय मुख्यमंत्री ने कोर कमेटी से भी भेंट मुलाकात कर बैठक में आश्वासन दिया था। खाद्य सचिव छत्तीसगढ़ शासन एवं पंजीयक महोदय जी के द्वारा भी मांगों की पूर्ति हेतु धान सुखत एवं अंतर विभागीय कमेटी लिखित में जारी किया गया था, परंतु परिणाम एक साल बाद भी शून्य निकला है। जिसे समिति के 15,000 कर्मचारी एवं 2739 संविदा ऑपरेटर सभी जिला मुख्यालयों के 33 जिलों में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन, ज्ञापन रैली करने के लिए मजबूर है, इसी तरह 28 अक्टूबर को संभाग स्तरीय धरना प्रदर्शन , पुनः ज्ञापन रैली कर मंत्रियों के नाम ज्ञापन सौपा जाएगा इसके बाद 3 नवंबर से मांग पूर्ति तक अनिश्चितकालीन आंदोलन संभाग स्तरीय प्रदेश के तुता नया रायपुर में प्रदेश स्तरीय अनिश्चितकालीन आंदोलन धरना स्थल पर स्थान नहीं मिलने से किया जा रहा है । उक्त आंदोलन में पूरा समिति कर्मचारियों के परिवार सहित समिति के अंश धारी लाखों किसान भी शामिल होंगे ,लगभग समिति कर्मचारियों के 1 लाख परिवार इस आंदोलन में भाग लेंगे । चूंकि समर्थन मूल्य धान खरीदी अब समितियों के लिए घाटे का सौदा हो गया है। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा समान अनुपात में धान का परिवहन नहीं होने से कई समितियां में पिछले वर्षों में धान सुखत रहा है धान की सुखत की राशि समिति कमीशन से काट कर दे रही है । इससे समितियों की आर्थिक स्थिति बदहाल हो गई है । फल स्वरूप ऐसे समितियों के लिए धान खरीदी अब अभिश्राप बन गया है । लेकिन जहां धान का परिवहन समय से हो रहा है ऐसे समितियों के लिए धान खरीदी वरदान भी साबित हुई है। यदि धान परिवहन पर छत्तीसगढ़ सरकार व्यवस्था को नहीं सुधरेगा तो आधे से ज्यादा समितियां बंद होने के कगार पर है, जिससे समितियों को, किसान द्वारा संचालित अंश धारी किसानों, को एवं कर्मचारियों को लाभ नहीं मिल पा रहा है। उक्त जानकारी सहकारी समिति कर्मचारी संघ कोरिया के जिला अध्यक्ष अमरनाथ साहू एवं जिला संरक्षक सह प्रदेश उपाध्यक्ष अजय साहू ने दिया|




