बोडार में लगा जनसमस्या निवारण शिविर: राजस्व पखवाड़े के तहत त्वरित समाधान, ‘5% मॉडल’ की गूंज..

कोरिया कलेक्टर के मंशानुरूप जिले के समस्त जनपद पंचायतों में ग्राम पंचायतों के मध्य क्लस्टर चिन्हांकित करते हुए राजस्व पखवाड़ा शिविरों के साथ-साथ जनसमस्या निवारण शिविरों का लगातार आयोजन किया जा रहा है। पिछले एक माह से संचालित इन शिविरों में आम नागरिकों की समस्याओं का मौके पर ही निराकरण किया जा रहा है।

कलेक्टर के निर्देशानुसार राजस्व से जुड़े समस्त प्रकरणों का त्वरित निराकरण खंड स्तर पर ही सुनिश्चित किया जा रहा है। इस क्रम में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व अंशुल वर्मा एवं तहसीलदार द्वारा शिविर में उपस्थित रहकर आवेदनों का शीघ्र निराकरण किया जा रहा है। साथ ही मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत सोनहत को भी विशेष रूप से शिविरों में उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए हैं, जिससे पंचायत स्तर की योजनाओं का लाभ सीधे हितग्राहियों तक पहुंचे।
विकासखंड सोनहत के चौथे चरण के अंतर्गत ग्राम पंचायत बोडार में शिविर का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता अनुविभागीय अधिकारी राजस्व अंशुल वर्मा ने की। शिविर में प्राप्त आवेदनों का मौके पर ही त्वरित निराकरण किया गया।
इस दौरान ‘5% मॉडल’ की जानकारी भी दी गई, जो राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बना रहा है और जिसकी सराहना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा भी की गई है। ग्राम पंचायत बोडार को जल संरक्षण के क्षेत्र में आदर्श ग्राम बनाने हेतु जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों द्वारा संयुक्त प्रयास किए जा रहे हैं।

उक्त शिविर में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व अंशुल वर्मा, तहसीलदार, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत सोनहत मनोज सिंह जगत, जनपद सदस्य, सरपंच, उपसरपंच, सचिव प्रवीण कुमार पाण्डेय, अन्य विभागीय अधिकारी-कर्मचारी, बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं बिहान समूह की दीदियों ने सक्रिय भागीदारी निभाई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button