जिला पंचायत सदस्य सुरेश सिंह की मांग PWD उप संभागीय कार्यालय सोनहत हो में स्थापित और चल पड़ी फाइल…

सोनहत क्षेत्र के विकास के लिए अटूट सहयोग हृदय में रखने वाले निस्वार्थ जन सेवा भावना वाले जिला पंचायत सदस्य सुरेश सिंह ने सोनहत क्षेत्र के तरक्की की दिशा में एक इतिहासिक मांग रखी है। उन्होंने जिला पंचायत के सामान्य सभा की बैठक में उप संभागीय PWD कार्यालय स्थापित करने की मांग की है। और फाइल तेजी बढ़ रहा है।
कोरिया जिले में लोक निर्माण विभाग (PWD) का स्वतंत्र उप संभागीय कार्यालय स्थापित किए जाने की दिशा में प्रशासनिक स्तर पर महत्वपूर्ण पहल सामने आई है। लंबे समय से मनेन्द्रगढ़ संभाग के अधीन चल रहे कोरिया जिले के निर्माण कार्यों को स्थानीय स्तर पर सुचारू रूप से संचालित करने के उद्देश्य से फाइल अब सक्रिय रूप से आगे बढ़ चुकी है। बैकुंठपुर मुख्यालय में उप संभागीय कार्यालय एवं सोनहत में सहायक कार्यालय की स्थापना के लिए विभागीय कार्यवाही तेज हो गई है।
लोक निर्माण विभाग के उच्च कार्यालय द्वारा जारी निर्देशों में स्पष्ट कहा गया है कि कोरिया जिले के बैकुंठपुर में उप संभागीय कार्यालय स्थापित करने की मांग जनप्रतिनिधियों व स्थानीय स्तर पर लगातार उठाई जा रही थी। वर्तमान में कोरिया के अधिकांश कार्य मनेन्द्रगढ़ कार्यालय के माध्यम से संपादित होते हैं, जिससे दूरी एवं प्रशासनिक सीमाओं के कारण कार्यप्रवाह प्रभावित होता रहा है। इसी परिस्थिति को देखते हुए विभाग ने कोरिया क्षेत्र में अलग उप संभागीय व्यवस्था विकसित करने की आवश्यकता को स्वीकार किया है।
जारी पत्राचार से यह भी संकेत मिले हैं कि उप संभाग कार्यालय स्थापना के लिए आवश्यक वार्षिक खर्च, स्टाफ संरचना एवं स्थल चिन्हांकन का प्रस्ताव शासन को भेजने प्रक्रिया जारी है। जिला पंचायत से प्राप्त प्रश्नों के जवाब में विभाग ने यह जानकारी दी है कि स्वतंत्र यूनिट बनाए जाने का प्रस्ताव उच्च स्तर पर भेजा जा चुका है और कार्यवाही प्रगति पर है। साथ ही सोनहत विकासखंड में सहायक कार्यालय स्थापित करने की दिशा में भी विचार चल रहा है, जिससे ग्रामीण और दूरस्थ इलाकों में निर्माण संबंधी व्यवस्थाएँ अधिक सुगठित हो सकेंगी।
कोरिया जिले में यदि PWD उप संभाग की मंजूरी मिलती है, तो सड़क निर्माण, पुल-पुलिया, भवन निर्माण सहित विकास कार्यों की स्वीकृति, निगरानी और फाइल प्रक्रिया तेज हो जाएगी। अभी तक लोगों एवं अधिकारियों को मनेन्द्रगढ़ तक निर्भर रहना पड़ता है, वहीं नई इकाई स्थापित होने पर जिले को प्रशासनिक राहत मिलने की उम्मीद है।
स्थानीय लोगों और प्रतिनिधियों में इससे उम्मीदें और मजबूत हुई हैं कि जल्द ही कोरिया का अपना PWD उप संभागीय ढांचा अस्तित्व में आएगा और विकास कार्यों का संचालन जिले से ही प्रत्यक्ष रूप से संभव होगा।




