खाद-बीज की अनुपलब्धता को लेकर 1 जुलाई को कांग्रेस का धरना प्रदर्शन..

सोनहत (कोरिया) प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर जिला कांग्रेस कमेटी कोरिया द्वारा खाद-बीज की कमी को लेकर किसानों की समस्याओं को उजागर करने के लिए एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया जाएगा। यह धरना आगामी 1 जुलाई 2025 को सोनहत ब्लॉक स्थित सहकारी समिति रजौली के सामने आयोजित किया जाएगा।

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सोनहत के अध्यक्ष एवं संचार-संवर्ग निर्माण समिति के सभापति सुरेश कुमार सिंह द्वारा एसडीएम को दिए गए पत्र में जानकारी दी गई है कि वर्तमान में किसान खरीफ फसल की बुवाई/कृषि कार्य हेतु तैयारी कर रहे हैं। लेकिन राज्य सरकार द्वारा सहकारी समितियों के माध्यम से समय पर खाद बीज उपलब्ध नहीं कराए जा रहे हैं। जिससे किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

उन्होंने कहा कि खाद-बीज की अनुपलब्धता को लेकर किसानों की चिंता गंभीर होती जा रही है। इसी को लेकर 1 जुलाई को सहकारी समिति के समक्ष धरना देकर पर्याप्त मात्रा में खाद-बीज उपलब्ध कराने की माँग की जाएगी।

इस दौरान कॉंग्रेस ब्लाक अध्यक्ष व जिला पंचायत सदस्य सुरेश सिंह 

सांसद प्रतिनिधि अविनाश पाठक

कॉंग्रेस के कट्टर सिपाही वीरेन्द्र साहू(लल्लू)मौजूद रहे

Related Articles

Back to top button