वन विभाग की बड़ी कार्यवाही, जेसीबी को किया जप्त,अवैध कब्जे के लिए नरवा को पटाने का कराया जा रहा था कार्य…

कोरिया जिले के बैकुंठपुर वन मंडल अंतर्गत आने वाले मनसुख सर्किल के धरमपुर बिट क्रमांक 517 में वनभूमि में अवैध कब्जा करने के मकसद से नरवा विकास के तहत बनाए गए नरवा को जेसीबी मशीन से पटानी कर खेत बनाया जा रहा था। सूचना पर मौके में पहुची वन विभाग की टीम ने जेसीबी मशीन को अपने कब्जे में लेते हुए जब्त कर वन विभाग के डिपो सेंटर में लाया इस विषय में वन विभाग के द्वारा आगे की कार्यवाही की जा रही है ।




