वन स्थायी समिति की बैठक में विभागीय भुगतान, निर्माण कार्यों की मांग और पार्क परिसर में गड़बड़ियों पर उठे सवाल?

कोरिया :- जिला पंचायत कोरिया के वन स्थायी समिति की महत्वपूर्ण बैठक 02 जुलाई 2025 को कोरिया वनमंडल के समक्ष सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता अध्यक्ष राजेश कुमार साहू ने की। इस दौरान समिति के सदस्य सुरेश कुमार सिंह, शौभाग्यवती सिंह कुसरो सहित विभागीय अधिकारी एवं वनमंडल के जिम्मेदार कर्मचारी उपस्थित रहे।

बैठक की शुरुआत में विभागीय अधिकारियों ने समिति के सदस्यों को विभाग की विभिन्न गतिविधियों की विस्तार से जानकारी दी। इसमें मुख्य रूप से तेंदूपत्ता भुगतान एवं विभागीय भुगतानों की अद्यतन स्थिति रखी गई।

निर्माण कार्यों के लिए सदस्यों ने रखी मांग

बैठक में उपस्थित माननीय सदस्यों ने क्षेत्र में विकास कार्यों की आवश्यकता को देखते हुए कुछ महत्वपूर्ण निर्माण कार्यों की स्वीकृति की मांग रखी। इनमें प्रमुख रूप से — चिल्का ये बढ़नीझरिया पाइप पुलिया निर्माण,धरमपुर तुर्रा नाला पाइप पुलिया निर्माण, काटपानी से बस्ती की ओर मुरमीकरण कार्य शामिल हैं।
इन कार्यों को जल्द स्वीकृत कर निर्माण कराने की अनुशंसा की गई, ताकि ग्रामीणों को बारिश में आवाजाही में किसी प्रकार की समस्या ना हो।

अतिक्रमण हटाने के दौरान कर्मचारियों पर अमर्यादित व्यवहार का आरोप

बैठक के दौरान एक और महत्वपूर्ण मामला सामने आया, जिसमें अतिक्रमण हटाने के दौरान सदुल्ला शेख, वनपाल एवं कर्मचारी कुजूर द्वारा नशे की हालत में ग्रामीणों को गंदी-गंदी गालियां देने का आरोप लगा। इस बारे में सदस्यों को अवगत कराया गया कि इस घटना की लिखित शिकायत वनमंडलाधिकारी कोरिया को दी गई है। बैठक में अनुरोध किया गया कि इस मामले में उचित और त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

पार्क परिसर सोनहत एवं रामगढ़ में अनियमितता पर नाराजगी

सदस्य सुरेश कुमार सिंह ने बैठक में सोनहत एवं रामगढ़ पार्क परिसर में अनियमितताओं का मामला भी उठाया। शिकायत में कहा गया कि पार्क के प्रभारी रेंजर द्वारा पहले ही राशि आहरण कर ली गई थी पूर्व में इस मामले में जाँच समिति भी गठित की गई थी, बावजूद इसके अब तक उचित कार्यवाही नहीं हो सकी। सदस्यों ने बैठक में इस लापरवाही पर नाराजगी जताई और सहायक संचालक को अवगत कराया। जल्द कार्यवाही का आश्वशन मिला

इसके साथ ही सोनहत के पार्क अधिकारी महेश टुंडे का मुख्यालय में अनुपस्थित रहना भी सवालों के घेरे में आया। इस पर तत्काल कार्यवाही कर उन्हें मुख्यालय में उपस्थित रहने का निर्देश दिया गया।

वृक्षारोपण, तेंदूपत्ता भुगतान और मजदूरी के मुद्दे पर भी चर्चा

बैठक में वन्यप्राणी द्वारा क्षेत्र में क्षतिपूर्ति, वृक्षारोपण, चरण पादुका वितरण एवं तेंदूपत्ता भुगतान की अद्यतन स्थिति पर भी विस्तार से चर्चा हुई। इसके अलावा मजदूरी भुगतान में आ रही तकनीकी समस्याओं को भी ई-कुबेर के माध्यम से हल करने पर जोर दिया गया। सदस्यों ने मांग की कि मजदूरों को उनका मेहनताना समय पर मिले, इस दिशा में विभागीय अधिकारी तत्परता से कार्य करें।

धन्यवाद ज्ञापन के साथ बैठक संपन्न

बैठक के अंत में वनमंडलाधिकारी कोरिया ने सभी सदस्यों को आश्वस्त करते हुए आवश्यक कार्यवाही का भरोसा दिया और धन्यवाद ज्ञापन के साथ बैठक समाप्ति की घोषणा की।

Related Articles

Back to top button