विधायक व पूर्व केंद्रीय मंत्री रेणुका सिंह का आज सोनहत दौरा तत्कालीन घोषणा में से कई होंगी पूरी..

भरतपुर सोनहत क्षेत्र की विधायक एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री रेणुका सिंह का आज सोनहत क्षेत्र में दौरा निर्धारित है। अपने दौरे के दौरान वे विभिन्न सामाजिक एवं विकासात्मक कार्यक्रमों में शामिल होंगी।
विधायक रेणुका सिंह क्षेत्र के उन पीड़ित परिवारों से भी मुलाकात करेंगी, जिन्हें हाल ही में प्राकृतिक आपदा या अन्य कारणों से कठिनाइयों का सामना करना पड़ा है। इस दौरान वे पहले घोषित आर्थिक सहायता का वितरण कर पीड़ितों को राहत प्रदान करेंगी।
रेणुका सिंह ने पहले ही आश्वासन दिया था कि जरूरतमंदों को हरसंभव मदद उपलब्ध कराई जाएगी। उनके दौरे से आम जनता को न केवल सहायता मिलेगी बल्कि शासन-प्रशासन की योजनाओं की जमीनी हकीकत से भी रूबरू होने का मौका मिलेगा।
इस दौरे को लेकर क्षेत्रीय कार्यकर्ताओं और स्थानीय जनता में उत्साह का माहौल है। माना जा रहा है कि उनके आगमन से कई महत्वपूर्ण घोषणाएं और विकास कार्यों को गति मिल सकती है।




