जनता की मांग पर खरे उतरे जिला पंचायत सदस्य सुरेश सिंह,सोनहत बीएमओ का ट्रांसफर..

बार बार लगातार कोरिया जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनहत के बीएमओ श्रेष्ठ मिश्रा के दायित्यों के प्रति लापरवाही की शिकायत व खिलाफत में उग्र धरना प्रदर्शन जैसे मामले आते रहे क्षेत्र के सक्रिय जनता के हमदर्द जिला पंचायत सदस्य सुरेश सिंह ने ग्रामीणों के दर्द को समझते हुए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कोरिया को पत्र लिखते हुए सोनहत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र संचालन की वर्तमान यथा स्थिति से अवगत कराया था । जनता को स्वास्थ्य केंद्र से जैसा लाभ मिलना चाहिए था वो जिम्मेदार कही न कही लापरवाही और भ्रष्टाचार में लिप्त है। लाभ सुदृढ करने के लिए बीएमओ श्रेष्ठ मिश्रा का अन्यत्र स्थानांतरण आवश्यक है। कुछ इस प्रकार की मांग सुरेश सिंह ने रखी थी।

आज 8 अगस्त 2025 को सोनहत बीएमओ श्रेष्ट मिश्रा का स्थानांतरण सोनहत से पटना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कर दिया गया है। सुरेश सिंह एक बार फिर जनता की उम्मीदों पर खरे उतरे है।

सुरेश सिंह ने कहा है हमारे क्षेत्र में विशेष आदिवासी भाई बहन और माता निवासरत है और कही न कही आर्थिक तंगी से जूझ रहे है। ऐसी स्थिति में योजनाओं का लाभ सही प्रशासनिक जिम्मेदार के हांथो में न हो तो दर बदर भटकना पड़ता है। और सही समय मे उपचार आवश्यक होता है। जनता की भावनाओ को मैंने समझा औऱ तकलीफ को राहत में बदलने की छोटी सी कोशिस की है। मैं जानता का सेवक हु हर दुख दर्द में जनता की आवाज बन कर खड़ा रहूंगा ।

Related Articles

Back to top button