सालाना उर्स 2 जून से 4 जून तक तैयारियां जोरों पर,क्षेत्र में फैली उत्साह की लहर…

कोरिया जिले के सोनहत विकासखण्ड मुख्यालय स्थित बाबा भोलनशाह के मजार में सालाना उर्स कार्यक्रम की तैयारियों ने जोर पकड़ लिया है। उर्स एवं मजार कमेटी के सदस्य उर्स की तैयारियों में जुट गए हैं,

उल्लेखनीय है सालाना उर्स कार्यक्रम परंपरागत तरीके से हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी सोनहत स्थित बाबा भोलन शाह के दरबार मे 2 जून को सन्दल चादर पोशी और 3 व 4 जून की रात्रि कव्वाली का कड़क,शानदार मुकाबले का आयोजन होना तय किया गया है। उर्स कमेटी के सदस्यों ने बताया कि भोलनशाह बाबा के मजार पर कई राज्यो और छत्तीसगढ़ के कई जिलों से लोग दूर दूर से चादर चढ़ाने आते हैं। बड़ी आस्था और विश्वास के साँथ यहां पर भक्तों को मुरादे पूरी होती हैं, चादर के कार्यक्रम में सभी धर्मों के लोग शामिल होते हैं ।
विधायक रेणुका सिंह होंगी मुख्य अतिथि
उर्स कमेटी के सदस्यों से मिली जानकारी अनुसार 2 जून को चादर एवं 3 व 4 जून को कव्वाली का कार्यक्रम रखा गया है जिसमे विधायक रेणुका सिंह बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहेंगी वही विधायक भैयालाल राजवाड़े एवं भाजपा जिलाध्यक्ष देवेंद्र तिवारी एवं सरपंच मनमती सिंह विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे साथ ही क्षेत्र के सभी जनपद एवं जिला पंचायत के सदस्यों सहित विभिन्न दलों के पदाधिकारी की मौजूदगी में कार्यक्रम सम्पन्न हॉगा।

सोसल मीडिया में सालाना उर्स को लेकर उल्टी सीधी हवाएं बही लेकिन यहाँ पर एक तारीफ तो स्थानीय प्रशासन की बनती है। शांति समिति के बैठक में स्थानीय प्रशासन के मुखिया ने बड़ी ही सहजता से लोगो को समझाया बुझाया और परिणाम बेहतर आया उत्साह से साँथ सभी लोग उर्स के तैयारियों में जुट गए है। बेसब्री से 2 जून का अब इंतजार है। सुरक्षा व्यवस्था पर प्रशासन की कड़ी निगाहें रहेंगी ।




