रामगढ़ में BSNL 4G का नया उपकरण लगाने की मांग, ग्रामीणों ने कलेक्टर से लगाई गुहार..

कोरिया जिले के रामगढ़ गांव के ग्रामीणों ने संचार व्यवस्था सुधारने की मांग को लेकर जिला प्रशासन से BSNL 4G सिस्टम लगाने की गुहार लगाई है। ग्रामीणों ने ज्ञापन के माध्यम से बताया कि वर्ष 2015-16 में यहां BSNL का केवल 2G नेटवर्क लगाया गया था, जो अब बेहद कमजोर और अव्यवहारिक साबित हो रहा है।

ग्रामीणों का कहना है कि नेटवर्क की समस्या के कारण क्षेत्रवासी संचार सुविधाओं से वंचित हैं। ऑनलाइन सेवाएं, योजनाएं और शैक्षणिक गतिविधियां प्रभावित हो रही हैं। लोगों को नेटवर्क पाने के लिए सोनहत या आसपास के अन्य क्षेत्रों तक जाना पड़ता है, जिससे समय और धन दोनों की हानि होती है।

ग्रामीणों ने कलेक्टर से आग्रह किया है कि रामगढ़ में BSNL 4G सिस्टम शीघ्र लगाया जाए, ताकि ग्रामीण क्षेत्रों में भी डिजिटल सेवाओं का लाभ मिल सके और कनेक्टिविटी में सुधार हो।

ज्ञापन में ग्रामवासियों के साथ सांसद प्रतिनिधि अविनाश पाठक एवं अन्य ग्रामीणों के हस्ताक्षर शामिल हैं।

ग्रामीणों का कहना

आज के डिजिटल युग में नेटवर्क की समस्या से हम विकास की दौड़ में पीछे रह जा रहे हैं। सरकार से उम्मीद है कि जल्द ही 4G सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button