निर्माण कार्यों की फाइलों में लापरवाही उजागर, कर्मचारी पर जिम्मेदारी हटाने की सिफारिश..

जिला पंचायत कोरिया की सामान्य प्रशासन समिति की बैठक में जनपद पंचायत सोनहत कार्यालय में पदस्थ सहायक ग्रेड-03 लिपिक दीपचंद्र शिवहरे के कार्य व्यवहार पर गंभीर सवाल उठे हैं।
बैठक में जिला पंचायत सदस्य सुरेश कुमार सिंह ने बताया कि दीप चंद शिवहरे निर्माण कार्यों से संबंधित फाइलों का समय पर भुगतान नहीं कराते, जिससे विकास कार्यों में बाधा उत्पन्न हो रही है।
सदन में यह मामला उठाते हुए मांग की गई कि दीप चंद शिवहरे को निर्माण कार्यों के दायित्व से मुक्त किया जाए और यह जिम्मेदारी किसी अन्य सक्षम कर्मचारी को सौंपी जाए, ताकि जनपद के विकास कार्यों की गति प्रभावित न हो।
मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनपद पंचायत सोनहत को इस प्रस्ताव का पालन कर आगामी सामान्य प्रशासन समिति की बैठक से पूर्व अनुपालन प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं।
मुख्य बिंदु :-
निर्माण कार्यों की फाइलों के भुगतान में देरी पर नाराजगी।
जिम्मेदारी से मुक्त कर अन्य कर्मचारी को दायित्व देने की सिफारिश।
समिति ने अगली बैठक में अनुपालन प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।




