43 लाख की सीसी सड़क मिट्टी में तब्दील,वनांचल में डीएमएफ की लूट, ग्रामीणों में आक्रोश..

गुरु घासी दास राष्ट्रीय उद्यान बैकुंठपुर के पार्क परिक्षेत्र रामगढ़ अंतर्गत आने वाली नटवाही से धनपुर मार्ग के कूदन घाट पर मनरेगा एवं डीएमएफ मद से स्वीकृत 760 मीटर की सीसी सड़क की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। शिलापट के अनुसार इस सड़क के लिए 43.40 लाख रुपये स्वीकृत हुए थे। जिसमें 5.60 लाख मजदूरी और 20.44 लाख डीएमएफ मद की राशि शामिल है। और निर्माण एजेंसी पार्क परिक्षेत्र रामगढ़ के करकमलों से हुआ निर्माण
स्थल निरीक्षण के दौरान देखा गया कि जहां सीसी सड़क का निर्माण हुआ था, जिसका अधिकांश हिस्सा बारिश में बह चुका है। जगह-जगह सड़क पर मिट्टी और पत्थर ही नजर आ रहे हैं। कुछ हिस्सों में सीमेंट कंक्रीट बिछाया गया था लेकिन उसकी मोटाई और मजबूती इतनी कमजोर थी कि बरसात का पानी बहाकर ले गया। वही निर्माण कार्यो से उखड़े पत्थर देख कर यह अनुमान होता है कि अमानक जंगल की गिट्टियों का उपयोग किया गया था । जो सीसी सड़क निर्माण की गुणवत्ताहीन का प्रमुख दोष है।
ग्रामीणों ने बताया कि नाली निर्माण कार्य पूरी तरह से गायब है। जबकि बारिश के पानी की निकासी के बिना सड़क की टिकाऊपन संभव नहीं था।
इस निर्माण की शुरुआत 12 फरवरी 2022 को हुई थी, लेकिन दो साल बाद भी पूरी सड़क मजबूत और उपयोगी नहीं बन पाई। बारिश के मौसम में सड़क कीचड़ और फिसलन में बदल जाती है। जिससे दुर्घटनाओं का खतरा लगातार बना हुआ है।
ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से गुणवत्ता जांच और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। ताकि भविष्य में जनता की गाढ़ी कमाई का पैसा यूं ही बर्बाद और बंदर बांट न हो।




