संविधान बचाओ अभियान का आयोजन, सांसद ज्योत्सना चरणदास महंत रहीं मुख्य अतिथि..

सोनहत (कटगोड़ी)। संविधान बचाओ अभियान के तहत सोनहत के कटगोड़ी में एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें लोकसभा सांसद ज्योत्सना चरणदास महंत मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं।
कार्यक्रम का सफल संचालन सांसद प्रतिनिधि अविनाश पाठक के नेतृत्व में सम्पन्न हुआ।

कार्यक्रम से पहले सांसद ज्योत्सना महंत ने मेण्ड्रा पहुंच कर पूजा-अर्चना की और स्थानीय कार्यकर्ताओं से भेंटवार्ता की। इसके पश्चात उन्होंने कैलाशपुर में आयोजित गंगा दशहरा उत्सव में सहभागिता की। तद्पश्चात
कटगोड़ी पहुंचीं, जहां “संविधान बचाओ” अभियान के तहत आयोजित मुख्य कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि भाग लिया।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विशेष रूप से उपस्थित नेताओं में शामिल थे:
जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता, पूर्व विधायक अम्बिका सिंह देव, पूर्व विधायक डॉ. विनय जैसवाल, जिला पंचायत सदस्य सुरेश सिंह, सांसद प्रतिनिधि अविनाश पाठक, गुलाब चौधरी, अनित दुबे, संतोष, नीलेश साहू, लालमन राजवाड़े, कृष्णा राजवाड़े, अनिल राजवाड़े, मार्केश तिर्की, लव प्रताप सिंह, वीरेंद्र साहू, दिल कुमार गुप्ता, सुसील राजवाड़े, उमराज कमरों, संजय साहू, हिमांशु गुप्ता, दरोगी राजवाड़े, भारत राजवाड़े, शिव रतन, रंग लाल सिंह, अमन त्रिपाठी, श्री गणेश गुप्ता, विनोद सोनपाकर, पुरन राजवाड़े, बाबू लाल राजवाड़े, कृष्ण कुमार राजवाड़े आदि।
जिला कांग्रेस एवं ब्लॉक कांग्रेस सोनहत के कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी इस कार्यक्रम में देखने को मिली।




