पूजा अर्चना और ठीक ठाक व्यवस्थाओ के साँथ सोनहत समिति में धान खरीदी शुरू..

कोरिया जिले के सोनहत सहकारी समिति में धान खरीदी की बोहनी हो गई है। 2025 -26 कि खरीदी में सोनहत क्षेत्र के भंडारी राम साहू ने सबसे पहले धान बेचने वाले किसान बने जिनका उपार्जन केंद्र में फूल मालाओं के साँथ स्वागत किया गया । श्रीफल साल भेंट की गई। धान उपार्जन केंद्र परिसर में किसानों के साफ – सफाई छाया व्यवस्था की जिम्मेदारी ग्राम पंचायत के सरपंच, उपसरपंच, सचिव ने जिम्मा उठाया है। जिसकी वजह से सोनहत उपार्जन केंद्र में व्यवस्था दुरुस्त नजर आई । धान खरीदी के जिम्मेदार की भी सराहनीय पहल है। विधिवत पूजा पाठ और छत्तीसगढ़ महतारी के जयकारों के साँथ धान खरीदी शुरू की गई है। नोडल अधिकारी ने बताया कि आज दो किसानों का टोकन कटा है जिसमे एक उपार्जन केंद्र धान लेकर पहुच गए है। खरीदी शुरू है। दूसरे आने वाले है। किसानों को किसी भी प्रकार की तकलीफ उपार्जन केंद्र पर नही होगी । आपको बता दे कि समिति के प्रबंधक और कम्प्यूटर ऑपरेटर 13 नवंबर से अपनी 4 सूत्रीय मांगों को लेकर हड़ताल पर है । इसके बावजूद प्रशासन धान खरीदी को लेकर अलर्ट मुड़ पर है। समितियों में कृषि और उद्यानिकी विभाग के अधिकारियों को प्रबंधन का प्रभार और आउटसोर्सिंग से कंप्यूटर ऑपरेटरों को आगामी आदेश तक पदस्थ किया है। प्रशासन के कहा है कि धान खरीदी की तैयारियां पूर्ण है किसी भी प्रकार की कोई समस्या नही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button