गुरु वंदन के साँथ सोनहत में भव्य कार्यक्रम विधायक रेणुका सिंह ने दी नई शिक्षा उड़ान की सौगात..

शिक्षक दिवस के अवसर पर इस बार कोरिया जिले के सोनहत में इतिहास रच दिया गया।
स्कूली शिक्षा विभाग की पहल पर स्वामी आत्मानंद विद्यालय परिसर में पहली बार इतना भव्य कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें शिक्षा के प्रति सम्मान और नई सोच का अद्भुत संगम देखने को मिला।

कार्यक्रम की गरिमा इस बात से समझी जा सकती है कि इसमें जिले भर से आए कार्यरत और सेवानिवृत्त 600 से अधिक शिक्षकों का सार्वजनिक सम्मान किया गया। क्षेत्रीय विधायक रेणुका सिंह ने स्वयं प्रत्येक शिक्षक को साल और श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया।

मुख्य अतिथि बैकुंठपुर विधायक भइया लाल राजवाड़े रहे, जबकि अध्यक्षता क्षेत्रीय विधायक रेणुका सिंह ने की।
इस दौरान मंच पर शिक्षा विभाग के अधिकारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएँ व अभिभावक मौजूद रहे।

रेणुका सिंह ने कहा कि शिक्षक ही समाज की नींव गढ़ते हैं, उनके बिना किसी भी राष्ट्र का भविष्य अधूरा है।
उन्होंने जिले, विकासखंड और राज्य स्तर पर टॉपर छात्रों को लैपटॉप प्रदान कर उनके सपनों को उड़ान देने का संदेश दिया।
इसके साथ ही उन्होंने भविष्य में शिक्षा के क्षेत्र को मजबूत करने के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएँ कीं, जिन्हें जिले में “नई शिक्षा क्रांति” के रूप में देखा जा रहा है।

इस मौके पर मंच से छात्रों और युवाओं को प्रेरित करते हुए उन्होंने कहा – आज का विद्यार्थी कल का नेतृत्वकर्ता है, और शिक्षक वह दीपक हैं जो आने वाली पीढ़ी को रोशनी देते हैं।

सम्मान पाकर शिक्षक वर्ग भावुक और गदगद हो उठे। कई शिक्षकों ने इसे अपने जीवन का यादगार पल बताते हुए कहा कि इस तरह के कार्यक्रम से शिक्षा जगत को नई ऊर्जा और पहचान मिलती है।

पूरे समारोह के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम, गीत-संगीत और बच्चों की प्रस्तुतियों ने भी सभी का मन मोह लिया।
विद्यालय परिसर में तालियों की गड़गड़ाहट और जयकारों के बीच यह कार्यक्रम शिक्षक दिवस को यादगार बनाने में सफल रहा।

शिक्षा के क्षेत्र में यह आयोजन आने वाले वर्षों के लिए एक मिसाल साबित होगा
और यह संदेश देता है कि – जिस समाज में शिक्षक का सम्मान होता है, वही समाज सच्चे अर्थों में प्रगति करता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button