टीवी मुक्त भारत की दिशा मे मिसाल बने जिला पंचायत सदस्य सुरेश सिंह दिखाई सेवा ही धर्म की भावना…

समाज सेवा में लगातार अग्रणी रहे जिला पंचायत सदस्य सुरेश सिंह ने एक और समाज सेवा का उदाहरण पेश किया है। उन्होंने टीवी मरीजों को गोद लिया है। और जब तक ठीक नही होंगे तब तक उन्हें हर माह अपने जिला पंचायत मानदेय से पोषण आहार उपलब्ध करवाएंगे इस पहल व समाज सेवा भावना की चहु ओर सराहना हो रही है।

धरती आबा जन भागीदारी अभियान के अंतर्गत शुक्रवार को कोरिया जिले के सोनहत विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम पंचायत अकलासरई में आयोजित कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य सुरेश सिंह ने टीबी मुक्त भारत अभियान में सराहनीय पहल करते हुए सोनहत विकासखंड के पांच टीबी मरीजों को गोद लिया। उन्होंने घोषणा की कि अपने जिला पंचायत मानदेय से आगामी 6 माह तक इन मरीजों को पोषण आहार प्रदान करेंगे।

उन्होंने कहा कि पोषण आहार और नियमित दवा सेवन से टीबी मरीज जल्द स्वस्थ होंगे। सिंह ने बताया कि कोई भी व्यक्ति या जनप्रतिनिधि क्षय मित्र बनकर टीबी मरीजों को सहयोग दे सकता है। उन्होंने कलेक्टर कोरिया चंदन त्रिपाठी, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी और मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रशांत सिंह का धन्यवाद व्यक्त किया कि उनके मार्गदर्शन से यह सेवा कार्य संभव हुआ।

कार्यक्रम में जनपद अध्यक्ष आशा सोनपाकर, विधायक प्रतिनिधि रामप्रताप मरावी, जनपद सदस्य कमल कांत, नवरतन पाण्डेय सहित ग्रामवासी एवं विभागीय अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button