दो साल में दरक गई चेरवा भवन की दीवार वनांचल में मिलीभगत हावी, शासकीय धन की लूट..

कोरिया जिले के सोनहत जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम पंचायत बंशीपुर में दो साल पूर्व बना चेरवा भवन की दीवारें क्रेक होने लगी है। समुदाय के लिए मुख्यमंत्री घोषणा मद से 10 लाख की लागत से ग्राम पंचायत निर्माण एजेंसी की देख रेख में पूरे निर्माण कार्य को अंजाम दिया गया ये कागज कहता है। हमारी फड़ताल में तथाकथित अघोषित ठेकेदारी की बात चर्चाओं में तेजी से आई की पंचायत निर्माण एजेंसी के जिम्मेदार मिलीभगत कर निर्माण कार्य तथाकथित ठेकेदारी के हांथो सौंप दी जिसका परिणाम चेरवा भवन आज सामने है।
ग्रामीणों का यह भी बड़ा आरोप है कि चेरवा भवन निर्माण में घोर अनियमितता बरती गई है। बिना बीम के ही निर्माण कार्य कराया गया है। स्टीमेट में बीम निर्माण था या नही पता नही पर धरातल में बीम गायब है जिसकी जांच होनी चाहिए। इंजीनियर की भी निर्माण कार्य की वर्तमान स्थिति को देख कर लगाया जा सकता है कि इंजीनियर ने गुणवत्ता के लिए कितनी मेहनत की जो दो साल में ही बिल्डिंग में कई जगह बड़े बड़े दरार उभर कर सामने आ रहे है। मामले में हमने संबंधित इंजीनियर का पक्ष जानना चाहा लेकिन उनका कोई जवाब नही आया । जनपद सीईओ भी चुप्पी साधे बैठे है खबर के बाद खबर पर प्रशासनिक हरकत क्या होगी देखने वाली बात होगी ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button