google-site-verification=sx6kRcQ2ocUos6q6xd4EBjzBL7_-DGNCHqbTVLpT3nY
हमर सोनहत

लव प्रताप सिंह को सोनहत महाविद्यालय का प्रतिनिधि नियुक्त छात्रहित में निभाएंगे अहम भूमिका..

कोरबा लोकसभा क्षेत्र की सांसद महोदया ने शासकीय नवीन महाविद्यालय सोनहत के लिए लव प्रताप सिंह को अपना प्रतिनिधि नियुक्त किया है। इस नियुक्ति के बाद लव प्रताप सिंह अब शैक्षणिक क्षेत्र में विद्यार्थियों के हितों के संरक्षण और प्रगति के लिए भी महत्वपूर्ण भूमिका अदा करेंगे।

लव प्रताप सिंह का राजनीतिक अनुभव और संगठनात्मक सक्रियता लंबे समय से क्षेत्र में चर्चित रही है। वे कांग्रेस पार्टी के एक समर्पित कार्यकर्ता हैं, जिन्हें पूर्व में ब्लॉक स्तर पर महामंत्री जैसे जिम्मेदार पद से नवाज़ा जा चुका है। संगठन के प्रति उनकी निष्ठा और कार्यशैली के चलते उन्हें लगातार जनता और नेताओं दोनों का विश्वास मिलता रहा है।

इस नई जिम्मेदारी को लेकर उनके समर्थकों और स्थानीय जनमानस में खासा उत्साह देखा जा रहा है। लोगों ने न सिर्फ उन्हें बधाई दी है बल्कि भविष्य के लिए शुभकामनाएं भी अर्पित की हैं। छात्रहित से जुड़े मुद्दों को अब एक मजबूत आवाज़ मिल गई है, जिससे महाविद्यालय के विद्यार्थियों को प्रत्यक्ष लाभ मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

लव प्रताप सिंह का जुड़ाव छत्तीसगढ़ के वनांचल क्षेत्रों से गहरा रहा है। उन्होंने बीहड़ ग्रामीण इलाकों में अपनी मजबूत पकड़ बनाई है और वर्षों से वहां के लोगों की समस्याओं को गंभीरता से उठाया है। कांग्रेस शासन काल में उन्होंने कई बार क्षेत्रीय जरूरतमंदों की समस्याओं को संबंधित विधायकों और प्रशासन के संज्ञान में लाकर उन्हें शासन की योजनाओं से लाभान्वित करवाया है।

सामाजिक कार्यों में उनकी भागीदारी जनसेवा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता और जनता के साथ सीधा संवाद यही विशेषताएं उन्हें एक जनप्रिय कार्यकर्ता बनाती हैं। यही कारण है कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं की नजर हमेशा उन पर बनी रहती है।

अब जबकि उन्हें शासकीय नवीन महाविद्यालय सोनहत में प्रतिनिधित्व की अहम ज़िम्मेदारी मिली है यह देखना दिलचस्प होगा कि वे शिक्षा और छात्रहित के क्षेत्र में अपनी कार्यशैली से क्या नई मिसाल कायम करते हैं।

Related Articles

Back to top button