लोकल कोरिया न्यूज़ की खबर को डीएफओ ने लिया संज्ञान कहा जल्द होगी कार्यवाही…

लोकल कोरिया न्यूज़ की खबर को नव पदस्थ कोरिया वन मंडल के डीएफओ चंद्र शेखर शंकर सिंह परदेशी ने लिया संज्ञान कहा जल्द अतिक्रमण पर कड़ी कार्यवाही की जाएगी । डीएफओ ने पहले ही स्पष्ट किया है कि अवैध गति विधियों पर लगाम कसी जाएगी । वन भूमि पर अवैध कब्जा,लकड़ी तस्करी,वन क्षेत्रों से रेत का अवैध उत्खनन जैसे मामलों पर सख्त कार्यवाही की जाएगी । देखना होगा अतिक्रमण में कब तक कार्यवाही करने धरातल में नजर आएगी फारेस्ट टीम

यह थी खबर:-

वन भूमि पर कब्जे की शिकायत — ग्राम पंचायत बरसे के आश्रित ग्राम तर्रा में फॉरेस्ट भूमि पर अतिक्रमण का आरोप

कोरिया
ग्राम पंचायत बरसे के आश्रित ग्राम तर्रा में वन भूमि पर अवैध कब्जे का मामला सामने आया है। इस संबंध में ग्राम पंचायत बसेर के पूर्व सरपंच नाहर सिंह ने मुख्य वन संरक्षक सरगुजा संभाग को लिखित शिकायत दी है।

शिकायत में उल्लेख किया गया है कि मनोज यादव पिता स्व. उत्तम यादव द्वारा फॉरेस्ट भूमि पर कब्जा कर पक्का मकान बनाया जा रहा है। बताया गया है कि उक्त भूमि C.P.T. देवगढ़ वन परिक्षेत्र अंतर्गत आती है, जिस पर बिना अनुमति निर्माण कार्य किया जा रहा है।

पूर्व सरपंच नाहर सिंह का कहना है कि पहले भी विभागीय अधिकारियों को इसकी जानकारी दी गई थी, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। शिकायत में यह भी कहा गया है कि जिस भूमि पर निर्माण कार्य हो रहा है, वह फॉरेस्ट भूमि होने के कारण संरक्षित है, बावजूद इसके वहां मिट्टी भराई, ईंट, झोपड़ी इत्यादि निर्माण कर अतिक्रमण किया जा रहा है।

शिकायतकर्ता ने मांग की है कि संबंधित विभाग तत्काल स्थल निरीक्षण कर अवैध निर्माण को रोके और फॉरेस्ट भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button