10,000 विज़िट्स पार लोकल कोरिया न्यूज़ को पाठकों का प्यार इनपुट हेड शैलेश गुप्ता ने जताया आभार..

कोरिया जिले का प्रमुख डिजिटल न्यूज़ पोर्टल लोकल कोरिया न्यूज़ पाठकों के विश्वास और समर्थन के साथ लगातार नई ऊँचाइयाँ छू रहा है। हाल ही में पोर्टल ने 10,000 विज़िट्स का आंकड़ा पार कर लिया है, जो जिले में डिजिटल पत्रकारिता की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि मानी जा रही है।

पोर्टल की इस सफलता पर कोरिया जिला इनपुट हेड शैलेश गुप्ता ने समस्त पाठकों शुभचिंतकों एवं टीम सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा यह सफलता केवल एक आँकड़ा नहीं बल्कि कोरिया की जनता के भरोसे और साथ का प्रमाण है। हमारा प्रयास रहा है कि हम हर ख़बर को निष्पक्षता और तत्परता के साथ आप तक पहुँचाएं पाठकों का ये स्नेह ही हमारी सबसे बड़ी प्रेरणा है।

लोकल कोरिया न्यूज़ ने अल्प समय में जिले की जमीनी ख़बरों को प्राथमिकता दी है और आम जनता से जुड़े मुद्दों को सशक्त तरीके से प्रस्तुत किया है ग्रामीण क्षेत्रों की आवाज़ को डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म पर लाना और लोकल पत्रकारिता को नया आयाम देना इस पोर्टल की विशेषता रही है।

टीम ने भरोसा जताया है कि भविष्य में भी पत्रकारिता के मूल्यों को बनाए रखते हुए लोकल कोरिया न्यूज़ पाठकों की अपेक्षाओं पर खरा उतरेगा।

Related Articles

Back to top button