बड़ी खबर सोनहत से :- मनोज साहू ने विधायक प्रतिनिधि पद से दिया इस्तीफा,जानिए वजह..

सोनहत(कोरिया)
भारतीय जनता पार्टी सोनहत मंडल के मंडल महासचिव मनोज साहू ने विधायक प्रतिनिधि पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपना इस्तीफा विधायक रेणुका सिंह को पत्र के माध्यम से सौंपा है।
पत्र में उन्होंने उल्लेख किया है कि दिनांक 24/12/2024 को उन्हें सोनहत विधानसभा क्षेत्र के विधायक प्रतिनिधि के रूप में नियुक्त किया गया था ताकि वे क्षेत्र के प्रशासनिक कार्यों के संचालन में सहयोग कर सकें। लेकिन हाल ही में उन्हें भारतीय जनता पार्टी के मंडल कार्यकारिणी में पुनः मंडल महासचिव के रूप में जिम्मेदारी सौंपी गई है, जो एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक दायित्व है।
मनोज साहू ने अपने पत्र में कहा कि मंडल महासचिव के रूप में संगठनात्मक कार्यों और जनसंपर्क से जुड़े कार्यों की जिम्मेदारी अधिक बढ़ गई है जिससे वे विधायक प्रतिनिधि के दायित्वों को निभाने में असमर्थ हैं। संगठन हित को प्राथमिकता देते हुए उन्होंने विधायक प्रतिनिधि पद से त्यागपत्र देने का निर्णय लिया है।