लोकल कोरिया न्यूज़ का बड़ा असर,दारूबाज देवगढ़ वन परिक्षेत्र के दो दरोगा पर कार्यवाही..

सूत्रों के हवाले से बड़ी खबर कोरिया वन मंडल के देवगढ़ वन परिक्षेत्र के दो दरोगा जिनका वीडियो दारू पीते ग्रामीण युवाओं द्वारा बनाया गया था जिसकी खबर प्रमुखतः से लोकल कोरिया न्यूज़ ने प्रकाशित किया था खबर के बाद हरकत में आए उच्य जिम्मेदारों ने एक दरोगा को वन मंडल कार्यालय में अटैच कर दिया है। दूसरे को ट्रांसफर कार्यमुक्त के लिए लेख की बात सामने आ रही है। इनपर विभागीय जांच भी बैठाने की बात निकल कर सामने आ रही है। तत्कालीन कार्यवाही में उपमंडलाधिकारी ने अटैच और कार्यमुक्त की कार्यवाही की है । आगे भी जांच उपरांत कार्यवाही हो सकती है।
यह थी खबर…..
कोरिया डीएफओ के जाबाज दरोगा ड्यूटी के दौरान वर्दी में ही पी रहे थे महुआ दारू फिर…
कोरिया वन मंडल के देवगढ़ वन परिक्षेत्र के निग्नोहर हर्राडीह के दरोगा ड्यूटी के दौरान वर्दी में ही पेड़ की छांव में महुआ शराब का सेवन करते कैमरे में कैद हो गए । अब वीडियो वाइरल है। ग्रामीणों का आरोप है कि ये दोनों दरोगा ड्यूटी के दौरान महुआ शराब का सेवन कर रहे थे तभी कुछ युवा ग्रामीण मोबाइल का कैमरा ताने इनके बैठकी में जा धमके और पूरा दृश्य कैमरे में कैद हो गया कैमरा देख दोनों दरोगा भाग खड़े हुए एक युवक महुवा शराब से भरी बोतल को सूंघ कर वीडियो में चिल्लता हुआ नजर आ रहा है। कि महुआ शराब पी रहे हो । दोनों दरोगा मुह बंद कर कार्य स्थल की ओर चलते बने कैमरा ताने युवा ग्रामीण भी उन्हें खेदता रहा पर चुप्पी दोनों दरोगा ने नही तोड़ी इसका मतलब साफ है ग्रामीण युवा के इस कृत्य का विरोध दोनों दरोगा ने नही किया मतलब वर्दी पहन कर दारू ही पी रहे थे । मामले की ओर तहकीकात की गई तो पता चला कि देवगढ़ वन परिक्षेत्र अंतर्गत निग्नोहर बीट के एस एस खान और हर्राडीह के दरोगा कुजूर थे । सफाई के लिए हमने दोनों को फोन लगाया वाट्सअप msg किया लेकिन मानो दोनों को सांप सूंघ गया हो कोई रिप्लाई नही आया । अब उच्य अधिकारी क्या एक्शन लेते है देखने वाली बात होगी ।




