आग बुझाने के लिए स्टाफ को छोड़, निर्माण कार्यो के लिए मटेरियल ढो रही पार्क परिक्षेत्र सोनहत की वाहन…

गुरुघासीदास राष्ट्रीय उद्यान सोनहत परिक्षेत्र की वाहनों का उपयोग निर्माण कार्यो के लिए निर्माण स्थल तक मटेरियल ढोने में लगे है। दूसरी तरफ परिक्षेत्र के जंगलों में आग लग रही जंगल जल रहे है। बुझाने के लिए समय पर स्टाफ नही पहुच पा रहे है। परिक्षेत्र के जले हुए जंगलों को देख कर ये अनुमान लगाया जा सकता है। जंगलों के निरीक्षण के लिए परिक्षेत्रों को मिले शासकीय वाहन इन दिनों निर्माण कार्यो के लिए मटेरियल ढोते कैमरे में कैद हो रहे है। दूसरी ओर धु धु कर जंगल के पेड़ पौधे नष्ट हो रहे है। रहवासी जानवर भी अपने आप को आसुरक्षित महसूस करते हुए गांव की ओर ज्यादातर रुख करने लगे है। जानवरो पर मानव द्वंद का भी खतरा मंडरा रहा है। सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार पार्क परिक्षेत्र अंतर्गत निर्माण कार्यो के लिए मटेरियल कार्य स्थल तक पंहुचा कर देने का बाकायदा टेंडर हुआ है। उसके बाद भी शासकीय वाहनों का उपयोग मटेरियल ढोने के लिए किया जा रहा है। जो समझ से परे है। सूत्रों की माने तो मटेरियल सप्लायर और जिम्मेदारों के बीच अच्छा खासा सांठ गांठ फल फूल रहा है। जिसकी सुगंध दूर तलक तक जाती दिखाई दे रही है। पिछले दिनों पार्क परिक्षेत्र अधिकारी की भी गाड़ी स्वयं डिप्टी रेंजर चलाते हुए बाहरी राज मिस्त्री और लेबर की अव भगत करते हुए निर्माण स्थल तक वाहन में रजाई गद्दा पहुचाते हुए नजर आए थे । या यूं कहें जिम्मेदारों ने निर्माण कार्यो को पूर्ण कराने पूरी ताकत झोंक दी है। मलाई का एक भी कतरा व्यर्थ नही जाने की ठान रखी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button