सूचना के अधिकार अधिनियम की धज्जियां उड़ाते सोनहत जनपद के जन सूचना अधिकारी..

कोरिया :- सुर्खियों में रहने वाला कोरिया जिले का सोनहत जनपद पंचायत कार्यालय एक बार फिर अपनी मनमानी का शिकार होने को अग्रसर नजर आ रहा है। सोनहत जनपद के सीईओ बदल गए लेकिन नियम कायदों के विपरीत चलने की परंपरा नही बदली हाल ही में जो सूचना के अधिकार अधियम का जो मामला सामने आया है उसमें जनपद पंचायत निधि से संबंधित दस्तावेजों को मांग की गई । जानकारी नही मिलने पर प्रथम अपील जिला पंचायत में की गई । प्रकरण की सुनवाई हुई और अपीलार्थी को 10 दिवस के भीतर चाही गई जानकारी निशुल्क उपलब्ध कराने जन सूचना अधिकारी को निर्देशित किया गया । अपीलार्थी के कहने पर जनपद पंचायत कार्यालय से जानकारी तो दी गई मगर आधी अधूरी इस बात को जब जनसूचना अधिकारी से अपीलार्थी ने कहा तो बाकी जानकारी उपलब्ध कराने की बात तो कही गई मगर आज तक अमल नही की गई। सूचना के अधिकार अधिनियम का सोनहत जनपद पंचायत के जन सूचना अधिकारी इस कदर धज्जियां उड़ा रहे मानो इस कार्यालय में अलग से नियम कायदे संचालित कर रखा हो

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button